करोड़ों दिलों पर छा गया है ये वीडियो, क्या आपने देखा, Panipat PIET स्कूल की प्रिंसिपल हैं रेखा बजाज, इनके बारे में जानिये
आपने इंटरनेट Social Media मीडिया पर एक वीडियो देखा होगा। इंस्टाग्राम Instagram पर एक महिला ढोल जगीरों दां...गीत पर नाच रही हैं और बाकी लोग खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। सभी की नजरें उस महिला पर ही टिकी हैं। साड़ी पहने इस महिला का नाम है रेखा बजाज। उम्र 57 बरस। इसे देखते हुए आप ये तो समझ ही जाएंगे कि उम्र तो महज नंबर है। दिल जवां होना चाहिए। जैसे गुरदास मान (Gurdaas Maan) का गीत है, दिल होना चाहिदा जवान, उम्रां च की रखया।
रेखा बजाज भारत के हरियाणा राज्य के जिला पानीपत की रहने वाली हैं। पानीपत Panipat के एनएफएल स्थित पाइट संस्कृति स्कूल PIET Sanskriti School की प्रिंसिपल हैं। आप हैरान हो रहे होंगे। चेहरे के सामने एक इमेज बनी होगी। प्रिंसिपल तो बेहद सख्त स्वभाव वाली होते या होती हैं। रेखा मैडम तो वैसी नहीं लगती। ठीक सोचा आपने। रेखा मैडम ऐसी ही खुशनुमा रहने वाली प्रिंसिपल हैं, जो बच्चों के बीच घुलमिल जाती हैं। उन्हें कहानियां सुनाती हैं।
ढोल जगीरों दा...गीत पर सभी को अपने साथ झुमाने वालीं रेखा बजाज के बारे में आपको बताते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करके ये वीडियो देख सकते हैं
https://www.instagram.com/reel/CkeokzGhMac/?igshid=MGMzMDdjNjc=
वाराणसी में जन्म
रेखा बजाज का जन्म 17 अप्रैल 1965 को वाराणसी में हुआ। इनके पिता रेलवे में जॉब करते थे। इस वजह से ट्रांसफर होते रहे। अलग-अलग स्कूलों में पढ़ीं। पिता आरके आहूजा गोरखपुर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज से प्रिंसिपल रिटायर हुए। रेखा को बचपन से ही स्टेज का शौक था। गीत गाती, खूब नाचती और एक्टिंग करतीं। पिता हमेशा साथ देते। छह भाई-बहनों में रेखा तीसरे नंबर की है। इनके एक भाई राजेश आहूजा आर्मी से कर्नल रिटायर हुए।
ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर मारग्रेट थ्रेचर के सामने मंचन किया
रेखा बजाज जब नौवीं क्लास में थी, तब स्टेज शो करने लगी थीं। नाटकों में उनकी रूचि थी। खासकर पंजाबी नाटकों व गीतों में। दिल्ली के प्रगति मैदान में उन्होंने यूके की तत्कालीन प्रधानमंत्री मारग्रेट थ्रेचर के सामने भी मंचन किया था। उन दिनों को आज भी याद करके उत्साहित हो जाती हैं। कहती हैं, उस मंचन के लिए रात-रात भर प्रैक्टिस करते थे। जब थक जाते तो पंजाबी गीत लगाकर नाचने लगते।
इस लिंक पर क्लिक करके ये वीडियो देख सकते हैं
मुझे बच्चों को पढ़ाना अच्छा लगता है। अगर कोई कहे कि मेरे लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण क्या है मैं कहूंगी कि मैं बच्चों को पढ़ाना चाहूंगी। उनके साथ वक्त बिताना चाहूंगी। उन्हें प्रेरित करता चाहूंगी। मैं अपनी कहानियों में ऐसा ही करती हूं।रेखा बजाज।
बच्चों को कहानी सुनाने का शौक, पटियाला से एथलेटिक्स का कोर्स किया
रेखा बजाज को बच्चों को कहानी सुनाने का शौक है। बच्चे भी बड़े चाव से उनके सामने बैठते हैं। हिंदी में एमए कर चुकीं रेखा बजाज ने पटियाला से एथलेटिक्स का कोर्स भी किया हुआ है। पहले फिजिकल एजुकेशन पढ़ाती थीं। इनके पति रमेश बजाज व बेटा रोहित बजाज दोनों टेक्सटाइल कारोबार करते हैं। बहू रितंबरा बजाज क्लाथ डिजाइनर हैं। पोती रिदिया इनके ही स्कूल पाइट एनएफएल में नर्सरी में पढ़ती है।
घर को बनाएं सुंदर। अभी खरीदें सबसे बेस्ट बेडशीट। मेक इन इंडिया। वोकल फॉर लोकल।
#Make in India, #Vocal for Local
https://meesho.com/polycotton-double-super-fine-panipat-bedsheet/p/337lps?_ms=1.2
यह इंटरनेट मीडिया की ताकत है, जिसकी वजह से करोड़ों लोग मुझे देख सके हैं। मेरे पास लोगों के मैसेज आ रहे हैं। सभी बधाई दे रहे हैं। मैं हैरान हूं कि लोगों ने मुझे सेलिब्रिटी बना दिया है।
रेखा बजाज।
घर को बनाएं सुंदर। अभी खरीदें सबसे बेस्ट बेडशीट। मेक इन इंडिया। वोकल फॉर लोकल।
#Make in India, #Vocal for Local
https://meesho.com/colfax-double-bedsheet-elastic-fitted/p/32w9zy?_ms=1.2
पहली महिला जो रोटरी क्लब से जुड़ी
दिलचस्प है कि पानीपत की वह पहली महिला थीं जो रोटरी सेंट्रल क्लब से जुड़ीं। इस क्लब की संस्थापक सदस्य भी रहीं। उन्होंने पानीपत की दूसरी महिलाओं को भी क्लब से जोड़कर समाजसेवा के कार्यों में जोड़ा। 1993 में बाल विकास स्कूल में शिक्षिका बनीं। 14 साल यहां पढ़ाया। 2007 में बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में पहुंचीं। यहां 2017 में प्रिंसिपल बनीं। 2019 में पाइट स्कूल की प्रिंसिपल बनीं।
उम्र को महज नंबर ही मानकर चलें। वर्तमान में जिएं। भविष्य की चिंता न करें।
रेखा बजाज
घर को बनाएं सुंदर। अभी खरीदें सबसे बेस्ट बेडशीट। मेक इन इंडिया। वोकल फॉर लोकल।
#Make in India, #Vocal for Local
https://meesho.com/polycotton-double-super-fine-panipat-bedsheet/p/32zlrz?_ms=1.2
रिपोर्ट रवि धवन, पानीपत।
फोन - 8950874709



Comments
Post a Comment